Connect with us

गाजीपुर

जिलाधिकारी ने किया विकलांग विद्यालय का निरीक्षण

Published

on

बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फतेहउल्लाहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था की संरक्षिका सविता सिंह और सुखबीर एनर्जी, फतेहउल्लाहपुर के जीएम प्रिंस गरखर ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, पहचान पत्र, भोजन, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एचआई (हियरिंग इम्पेयरमेंट) बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया और पूरे विद्यालय का बारीकी से जायजा लिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, कोर्स कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता, रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह, अशोक कुमार यादव समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa