पूर्वांचल
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने डाला छठ के मद्देनजर घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Loading...
Loading...
गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पवहारी बाबा घाट, पत्थर घाट, नवापुरा साई घाट, मंदिर घाट, ददरी घाट, कलेक्टर घाट और चीतनाथ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे।
Continue Reading
