गाजीपुर
जायसवाल समाज ने बच्चों की शिक्षा और आपसी मेलजोल का लिया संकल्प
जखनियां (गाजीपुर) जयदेश। रंगोत्सव पव॔ के होली मिलन के देश भर मे चल रहें कार्यक्रम में लहुरी काशी गाजीपुर का पावन तपोभूमि पीछे नहीं रहा। रविवार को रात्रि वेला में वीर सपूत परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दूल हमीद, महाबीर चक्र विजेता रामउग्रह पाण्डे व महान प्रचण्ड विद्वान स्वामी सहजान्द की पावन भूमि दुल्लहपुर के एम बी पैलेस हाल में जायसवाल समाज वंधुओं के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन आहुत हुआ।
सव॔प्रथम समाज के कुल देवता राज राजेश्वर सहस्त्रावाहु अर्जुन जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन व पुष्पांजली कर कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच पर मंचासिन मुख्य अतिथि अनिल जायसवाल (जिलाध्यक्ष) जायसवाल समाज गाजीपुर व समाज के वरिष्ट जनों द्वारा किया गया। तत्पश्चात समाज वंधुओं द्वारा आये अतिथि व अपने एक दूसरे को रंग गूलाल लगा माल्याप॔ण कर गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।मंच संचालन राजेश जायसवाल (राष्टीय संगठन मंत्री) अखिल भारतीय जायसवाल सव॔वर्गीय महासभा व पूव॔ जिलाध्यक्ष जायसवाल समाज गाजीपुर अपने जन्मभूमि जखनियां तहसील के दुल्लहपुर बाजार मे होना अपना सौभाग्य समझे।

अपने उद्बोधन में समाज के लोगों को अपने बेटे बेटियो के उच्च शिच्छा दिलाकर देश के प्रशासनिक व राजनैतिक हिस्सेदारी में उच्च शिक्षा दिला समाज के विकास और आर्थिक सबल और संगठित होकर समाज के पिछाडापन दूर करने का उपस्थित समाज वंधुओ से हुंकार लगायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश जायसवाल व सांस्कृतिक मंच को गीत संगीत से महफिल मे चार चांद लगाने का कार्य भोजपुरी गायक कलाकर प्रवीण सिंह “मृदूल” ने किया।समाज के विशेष योगदान देने वालों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सत्यदेव जायसवाल डा0 नितिन जायसवाल,उजाला जायसवाल (उपाध्यक्ष) पीजी कालेज गाजीपुर, विकास जायसवाल ,राधेश्याम जयसवाल, रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल , मुन्ना जायसवाल, अंजनी जायसवाल, निलेश जायसवाल, मन्नू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, गोपाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, हीरा जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और आयोजक भोवन जायसवाल (नगर अध्यक्ष ) दुल्लहपुर और कार्यकारिणी के द्वारा अतिथि सम्मान और स्वादिष्ट पकवान भोजन कराकर आये सभी आगन्तूकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
