Connect with us

वाराणसी

जाम के झाम में फंसा नदेसर स्थित नागेश्वर चौराहा पानी टंकी मोड़, आए दिन रहती है बदहाली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नदेसर स्थित नागेश्वर चौराहा दैनिक जागरण मोड़ पानी टंकी के समीप लोगो ने अवैध तरीके से कार पार्किंग कर अतिक्रमण कर रखा हुवा है। यह अतिक्रमण वहां के स्थानीय कारखाना चलाने वाले, डेन्टिन पेन्टिन, करने वालो ने कार पार्किंग करवा कर पानी टंकी के नीचे रास्ते के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी वजह से आए दिन भीषण जाम की समस्या का सामना स्कूली बच्चों व आम जनता के साथ – साथ इमरजेंसी में ले जा रही एंबुलेंस व मरीज के परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ता है कई बार देखने को मिलता है। कि मरीज समय से हॉस्पिटल नहीं पहुंचता और उसकी मौत हो जाती है। कभी सोचा है कि उस एंबुलेंस में लेकर जा रहे मरीज के लिए एक एक मिनट कितना कीमती है…? लेकिन इन अतिक्रमणकारियों के दिमाग में इन सब बातों का कोई फर्क नजर आता नहीं दिखाई देता यह जलकल विभाग कि पानी टंकी के नीचे सड़क के दोनों और अवैध अतिक्रमण कर रखे हैं। मना करने पर मार पिटाई करने व मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने के लिए उतारू हो जाते हैं।

Loading...
सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय कुछ दबंग व गुंडा प्रवृत्ति के लोग हैं जो गुंडई के बल पर अगल-बगल के रास्ते पर कबजा कर रखे हैं जाम इतना भयानक रहा कि इस को छुड़ाने के लिए सीओ ट्रैफिक को खुद आना पड़ा उन्होंने जद्दोजहद करते हुए जनता को इस भीषण जाम से राहत दिलाई। समझने वाली बात यह होगी कि आखिर कब तक ऐसा होगा बात की जाए दैनिक जागरण पर बने मस्जिद के पीछे के तालाब के सुंदरीकरण में करोड़ों की लागत के बाद तालाब का सुंदरीकरण हुआ लेकिन वहीं पर अगल-बगल कार की डेंटिंग व मरम्मत करने वालों ने उस स्थान को बद से बदतर बना रखा है। आखिर इससे क्या फायदा जिसे आप फोटो के माध्यम से भी देख सकते हैं आपको बताना चाहते हैं। कि यह जाम आए दिन का  रिवाज सा बन गया है। जिससे लोगों को हर रोज रूबरू होकर आना जाना पड़ता है प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अवैध अतिक्रमणकारियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान नदेसर नागेश्वर चौराहा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page