Connect with us

वाराणसी

जल निगम परिसर से कई बैटरियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर छोटा स्थित जल निगम परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दर्जनों बैटरियां चुरा लीं। चोर परिसर में लगी बैटरियों के तार काटकर उन्हें उड़ा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईपुर चौकी प्रभारी विपिन पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Loading...

बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए परिसर में प्रवेश किया और सावधानीपूर्वक बैटरियों के तार काटकर उन्हें चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक सबूत इकट्ठा किए हैं। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

उधर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page