Connect with us

गाजीपुर

जल निगम की लापरवाही से सड़क जलमग्न, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के शादियाबाद में जल निगम की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मुख्य सड़क पर लंबे समय से जल निगम की पाइप लीक होने के कारण पानी लगातार बह रहा है, जिससे सड़क जलमग्न हो गई है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

थाना चौराहे के पास पाइप लीक होने से सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बाजार के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों, जिनमें मोनू अहमद, आफताब सिद्दीकी, रामविलास, अनिल सिंह, बब्लू चौहान, संतोष कश्यप, उमेर सिद्दीकी, मोनू सोनकर, मोनी अहमद सहित कई लोग शामिल हैं, ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद ने भी प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल निगम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं करता, तो व्यापारी मजबूरन धरने पर बैठेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद जल निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page