Connect with us

वाराणसी

जलस्तर बचाने की अनोखी पहल, 6900 बोरवेल्स जुड़ेंगे हार्वेस्टिंग सिस्टम से

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में खराब पड़े करीब 6900 बोर अब जलस्तर सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन बोरवेल्स को रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़कर बारिश के पानी को सीधे जमीन के अंदर पहुंचाया जाएगा। हर बोरवेल से 6-7 घरों को जोड़ा जाएगा जिससे लगभग 50 हजार घरों का पानी सीधे पाताल में जाएगा।

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस योजना से जलस्तर गिरने की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी। खराब बोरवेल्स को चिह्नित कर उनके पास रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के अनुसार चैंबर बनाए जा रहे हैं।

Loading...

इस तरह इन बोरवेल्स को न केवल उपयोगी बनाया जाएगा, बल्कि हादसों की संभावना को भी खत्म किया जाएगा।विशेषज्ञों की सलाह से तैयार इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयास है जो जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल साबित हो सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page