गाजीपुर
जयदेश के पत्रकार मृत्युंजय सिंह को मातृशोक
सेवराई (गाजीपुर)। जयदेश न्यूज समाचार पत्र के रिपोर्टर तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सेवराई के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की माता का आकस्मिक निधन 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:37 बजे हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत माता का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2025 को नरवा घाट, गहमर में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के अनेक प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने दाह संस्कार में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गहमर प्रधान बलवंत सिंह बाला, सुधीर सिंह (गहमर), अजय सिंह प्रधान करहियां, उमेश सिंह यादव (नौली), बाबर खां (मीडिया रिपोर्टर), कल्लू मास्टर (बारा) सहित कई विशिष्ट एवं सम्मानित व्यक्तित्व मौजूद रहे। इसके साथ ही करहियां के पूर्व प्रधान रहे धर्म देव सिंह, जो लगातार 28 वर्षों तक प्रधान पद पर रहे, उनकी धर्म पत्नी राधिका सिंह भी दाह संस्कार में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर सेवराई तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने अंतिम संस्कार में उपस्थित सभी प्रधान साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही सामाजिक और राजनीतिक जीवन की पहचान है, जो परिवार और समाज के प्रति निष्ठा और वफादारी को दर्शाती है।
