Connect with us

मिर्ज़ापुर

जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्पूरी ठाकुर’

Published

on

Loading...
Loading...

कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा 

मिर्जापुर। आल इंडिया महापद्म नन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की मिर्जापुर इकाई द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम मिर्जापुर सदर तहसील के पास लल्लू प्रसाद शर्मा नन्द के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लू प्रसाद शर्मा नन्द ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक रघुनाथ प्रसाद शर्मा नन्द द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के जीवन, उनके समाज सेवा के कार्यों और राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्था के मंडल सचिव गोपाल दास शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनवृत्त और उनकी जनसेवा पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में कृष्ण मुरारी शर्मा, केशरी नन्दन शर्मा, विजय बहादुर शर्मा, श्याम सकल शर्मा और केदारनाथ सविता ने भी विचार व्यक्त किए।

केदारनाथ सविता ने कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार द्वारा भारतरत्न सम्मान से नवाजे जाने की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष लल्लू प्रसाद शर्मा नन्द के अभिभाषण के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page