Connect with us

वाराणसी

जम्मूतवी स्टेशन पुनर्विकास के चलते चार ट्रेनें निरस्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके चलते कुछ गाड़ियों को निरस्त और पुनर्निर्धारित किया गया है।

09 जनवरी, 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस और 10 जनवरी, 2025 को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

Loading...

इसी प्रकार 12 जनवरी, 2025 को कामाख्या से चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और 15 जनवरी, 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।

इसके अतिरिक्त‌ 08 जनवरी, 2025 को जम्मूतवी से चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस को 180 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page