Connect with us

चन्दौली

जमीन विवाद में मारपीट, 32 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मोहनिया (चंदौली)। चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक पक्ष की ओर से चैनपुर थाने में आवेदन देकर 32 लोगों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित इस्माइलपुर गांव निवासी गुलाब राम ने बताया कि गांव के मुन्ना राम, दिहल राम, शिवकुमार राम, बाबूलाल राम, हरी राम, श्याम राम, बंधु राम, हनुमान राम, परदेसी राम समेत अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे। पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की।

Loading...

इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page