Connect with us

गाजीपुर

जंगीपुर पुलिस ने पति-पत्नी में कराई सुलह

Published

on

गाजीपुर। जनपद के थाना जंगीपुर अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु पुलिस ने पारिवारिक विवाद सुलझाया। अभियान के तहत 6 महीने से अलग रह रहे पति-पत्नी को फिर से साथ रहने हेतु सहमति दी गई।

जानकारी के अनुसार, आवेदिका संगीता, पत्नी सोनू ठठेरा निवासी वार्ड नं. 06, सरस्वतीनगर ने 17 अक्टूबर 2025 को थाना जंगीपुर में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था और उनके दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। लगभग 3 माह पहले पारिवारिक विवाद के कारण उनके पति ने उनसे अलगाव कर लिया और बच्चों की जिम्मेदारी एवं खर्चे की परवाह नहीं की।

इसके बाद, थाना जंगीपुर के मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने पति-पत्नी व उनके परिवार को बुलाकर कई स्तर पर काउंसलिंग की। इसमें महिला कांस्टेबल अपर्णा सिंह, कांस्टेबल विपिन नायक, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा शामिल रहे।

दो दिन की लगातार वार्ता के बाद 19 अक्टूबर 2025 को दोनों पक्षों ने पारिवारिक विवाद को खत्म करने और भविष्य में सहयोगपूर्वक रहने का पुनः संकल्प लिया। इसके बाद उन्हें एक साथ रहने की अनुमति दी गई और पूरे प्रक्रिया का वीडियोग्राफी के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया गया।

पारिवारिक पुनर्मिलन में मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका की सभी ने सराहना की और थाना जंगीपुर पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में पारिवारिक और सामाजिक समरसता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page