अपराध
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से नीचे फेंका
Loading...
Loading...
जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Loading...
जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर की रात को किशोरी जब सामान लेने जा रही थी, तब एक इमारत की छत पर स्थित जिम के संचालक ने उसे बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उन आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। परिवार के लोग किशोरी को बीएचयू ले गए। जहाँ किशोरी का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Continue Reading
