Connect with us

वाराणसी

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने नाइट मार्केट की दुकानों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु को दिया पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर चौकाघाट लहरतारा पुल के नीचे बने नाइट मार्केट की दुकानों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु को पत्र दिया।

पत्र में शैलेंद्र सिंह ने लिखा कि 7 जुलाई 2022 को आपने चौकाघाट लहरतारा पुल के नीचे बने नाइट मार्केट का उद्घाटन किया था,और बनारस के ठेला खोमचे वालों को समर्पित किया था,लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा मीडिया में कहा गया कि नाइट मार्केट की 30% दुकानें ठेला खोमचे वालों को और 70% दुकानें आमजनमानस को मिलेगी।आवंटन प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से होगी।यह भी बताया गया कि 15 अगस्त तक यह नाइट मार्केट अपना विस्तार रूप ले लेगा और दुकाने चालू हो जाएंगी।

परंतु 2 महीने के उपरांत भी अभी तक ना तो नाइट मार्केट की किसी भी दुकानों का आवंटन हुआ है और ना ही यह तय हो पाया है कि यह दुकाने कैसे और कितने मूल्य में आम जनमानस को आवंटित होंगी।

जहां एक तरफ दुकानें आवंटित होने में देरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस में भ्रम की स्थिति बढ़ती जा रही है,कोई कहता है कि दुकानें पांच लाख में मिलेंगी तो कोई कह रहा है कि दुकानें तीन लाख में मिलेंगी।तो कोई कह रहा है कि स्मार्ट सिटी में दुकानों के आवंटन में पैसे का खेल हो रहा है ऐसे में अपने मेहनत से दो पैसे की कमाई करने की आस लगाये बैठे गरीब दुकानदार पसोपेश की स्थिति में हैं।

अतःआपसे अनुरोध है कि आप काशी के सांसद होने के नाते नाइट मार्केट के आवंटन की जानकारी लेते हुए इसे सही दिशा में ले जाने की कृपा करें जिससे आम जनमानस को बीच के बिचौलियों से राहत मिले यह काशी आपकी है इसे सही दिशा में विकास के रास्ते पर लेजाना आपकी ही प्रेरणा से संभव है।

Advertisement

पत्र लेने के बाद मंत्री ने वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल से फ़ोन पर बात की और दुकानों के आवंटन में हो रही देरी की वजह पूछी वाराणसी कमिश्नर ने बताया कि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है और 15 दिन के अंदर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और पूरी ईमानदारी के साथ दुकानों का आवंटन होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page