Connect with us

राज्य-राजधानी

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए। पुलिस के अनुसार, बांदेपाड़ा-कोरंजेड गांव के जंगल में यह मुठभेड़ सुबह तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। घटनास्थल से वर्दी पहने हुए पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

Loading...

इस घटना के अलावा, नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट में शामिल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page