Connect with us

चन्दौली

चौहान एकता फाउंडेशन ने बांटे निःशुल्क बैग, बच्चों के खिले चेहरे

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सैयदराजा क्षेत्र में चौहान एकता फाउंडेशन द्वारा गरीब और असहाय बच्चों के लिए निःशुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को विकास खंड बरहनी के ग्राम सभा मरूई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। इसी तरह, बगही कुंभापुर आंगनबाड़ी में भी जरूरतमंद छात्रों को बैग वितरित किए गए।

समाजसेवी महेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवारों से हैं, जिनके लिए यह छोटी-सी मदद काफी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य संस्थाएं भी इस तरह के प्रयास करेंगी, ताकि सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़े और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा न आए।

Loading...

इस कार्यक्रम में हंस लाल चौहान, बब्बू चौहान, अवधेश चौहान, ग्राम प्रधान भगवान, चंदन चौहान, मोहित चौहान, गोपाल (कल्लू मिस्त्री), श्रवण यादव सहित विद्यालयों के अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खुशी जाहिर की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page