अपराध
चौबेपुर पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कब्जे से चोरी की पिकअप व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक मोबाइल टच स्क्रीन व एक मोबाइल कीपैड बरामद
वाराणसी। अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम श्रीकण्ठपुर से चोरी की 01 पिकअप, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, एक मोबाइल कीपैड 530/-रुपये नगद के साथ अभियुक्तगण सावन्त कुमार बेनवंशी ,चन्दन गौड़ तथा सोनू बेनबंशी को गिरफ्तार किया गया। बरामद पिकअप के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0139/2022 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज में पंजीकृत है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0341/2022 धारा 411/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 सुबाष यादव थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 रविकांत चौहान थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 राहुल पाण्डेय थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 प्रशिक्षु श्यामनारायण यादव थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण थे।
