Connect with us

अपराध

चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 178 ग्राम अवैध हेरोइन व बिक्री से प्राप्त कुल 9400/- रु नगद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम मोलनापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को मोलनापुर बरम बाबा मंदिर के पास थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 178 ग्राम नाजायज हेरोइन की पुडिया व बिक्री का 9400/-रू0 नकद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0546/2023 धारा 8/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page