Connect with us

वाराणसी

चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 2 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्तगण अभिषेक उर्फ विकास गौड़ पुत्र वंशधार गौड़ निवासी पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी, राजेश मिश्रा पुत्र जगत प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी को सन्दहां एटीएम के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर चिरईगांव से गौराकला मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पीछे करौंदे के बगीचे की झाड़ियों से अन्य 03चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 0053/2023 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page