वाराणसी
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रोहनिया विधायक ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
रोहनिया (वाराणसी)। किसान दिवस के अवसर पर सोमवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल और आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर सुनील पटेल और अन्य वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों के हित में चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान कल्याण के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश यादव, दिव्यांशु सिंह पटेल, आनंद प्रकाश पटेल, डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र शर्मा, सियाराम पटेल, अनिता पटेल, डॉक्टर सुनीता पटेल, दीपक पटेल, रीना वर्मा, मानस कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, बसंत लाल पटेल समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
