Connect with us

गाजीपुर

चोरी की 11बाइकें बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें, दो देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बिट्टू कुमार (निवासी बहलीपुर, मऊ), नफीस अंसारी (निवासी शेखपुरा, गाजीपुर) और रवि कुमार बिंद (निवासी चकिया, गाजीपुर) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे योजनाबद्ध तरीके से गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ और यहां तक कि बिहार में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस से बचाव के लिए वे अवैध असलहा लेकर चलते थे।

गिरफ्तार चोरों ने बताया कि वे चोरी की गई बाइक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर पहचान छुपाते थे, फिर उन्हें बेचकर अपने खर्चे चलाते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर अंधऊ हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 9 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

अभियुक्त बिट्टू कुमार और नफीस अंसारी पर गाजीपुर कोतवाली में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 319(2), 318(4) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं रवि कुमार बिंद पर पहले से ही हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page