Connect with us

मऊ

चोरी की बीस लाख की साड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। पुलिस ने दो आरोपियों को 20 लाख 64 हजार की 3344 साड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रतिष्ठान का मैनेजर था, जो चोरी के पैसे से विदेश यात्रा करता था। खीरीबाग स्थित अफजाल साड़ी सेंटर के संचालक अफजाल उर्फ गुड्डू ने दुकान से लगातार कीमती साड़ियों की चोरी की शिकायत की थी।

इस पर पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं।पुलिस ने बंधा रोड नवापुरा के पास से होजैफा नसीम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो कासिमपुरा का निवासी था।

पूछताछ में उसने बताया कि वह साड़ी सेंटर में मैनेजर था और अपने साथियों के साथ मिलकर साड़ियों की चोरी करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने 275 साड़ियों को 4 बोरियों में चुरा कर साथी मो. आमिर के घर में रखा था, जबकि 3069 साड़ियां दूसरे साथी साहब अहमद के घर में रखी थीं।

पुलिस ने दोनों जगहों पर दबिश देकर साड़ियों को बरामद किया, जबकि मो. आमिर पुलिस की दबिश से भाग निकला, और साहब अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने बताया कि आरोपी होजैफा नसीम काफी शातिर था और करीब 6 से 7 वर्षों से अफजाल साड़ी सेंटर में काम कर रहा था। उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गिरोह बना लिया था और साड़ियों की चोरी कर उसे बेचता था।

Advertisement

व्यापारी ने यह भी बताया कि आरोपी के फोन में विदेश यात्रा की तस्वीरें थीं, जो यह साबित करती हैं कि वह चोरी के पैसों से विदेश यात्रा करता था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page