Connect with us

वाराणसी

चेतगंज पुलिस द्वारा मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्र0नि0 वेद प्रकाश राय चेतगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी तेलियाबाग मय हमराह पुलिस बल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि आपके मु0अ0सं0 116/23 धारा 379 भादवि में वांछित जो मोबाइल चोरी किया था । वह व्यक्ति चौकाघाट कि तरफ से पैदल तेलियाबाग की तरफ आ रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है, मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके मौके पर पहुंचकर मुखबिर खास की निशान देही पर अभियुक्त सुदर्शन पटेल पुत्र विरेन्द्र पटेल पता चिल विला कुण्डी , थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र 21 वर्ष को एक बारगी दबिश देकर मौके पर पकड़ लिया गया । अभियुक्त सुदर्शन पटेल उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल रियल मी बरामद हुआ । अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाया गया । अभियुक्त के पास से बरामद 01 मोबाइल रियल मी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/2023 धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page