Connect with us

वाराणसी

चुंबक से खोजे जा रहे सीवर के ढक्कन

Published

on

वाराणसी। शहर के कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निपटने के लिए जल निगम और जलकल विभाग ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। सड़क निर्माण के दौरान नीचे दबे सीवर के ढक्कनों को अब चुंबक की मदद से खोजा जा रहा है।

अधिशासी अभियंता के अनुसार, जिन सड़कों पर मैनहोल के ढक्कन दिखाई नहीं देते, वहां शक्तिशाली चुंबक से लोहे की लोकेशन पता की जाती है। लोकेशन मिलने के बाद खोदाई कर ढक्कन निकालकर सफाई की जाती है। हाल ही में गोदौलिया, कैंट-लंका और चांदपुर-रथयात्रा मार्ग पर यह कार्य शुरू किया गया है।

जलकल सचिव राम औतार ने बताया कि सड़क निर्माण के समय सीवर चैंबरों को न ढकने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। फिलहाल भेलूपुर, गुरूबाग, बेनियाबाग, सिगरा, महमूरगंज और नई सड़क जैसे पॉश इलाकों में भी यह समस्या बनी हुई है।

विशेष ग्रेड का चुंबक दो फीट तक सड़क के नीचे दबे ढक्कनों को खोजने में सक्षम है। ढक्कन बंद रहने से चैंबर के आसपास की सड़कें खराब होने लगी हैं, इसलिए विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page