Connect with us

गाजीपुर

चाय की दुकान से वांछित अभियुक्त पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त चंदन भारती को पुलिस ने पियरी स्थित यूबीआई बैंक के बगल की चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सुबह 10:20 बजे दबोचा।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित चंदन भारती एक चाय की दुकान पर बैठा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन भारती (21 वर्ष) पुत्र रामलक्षन राम, निवासी सईचना, थाना नंदगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग मल्टीमीडिया मोबाइल फोन एवं 600 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रत्नेश सिंह, कांस्टेबल राकेश पाल एवं कांस्टेबल चालक केशव निषाद शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page