अपराध
चचेरे भाइयों की धमकी से आहत नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या
दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद की कलह से नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसके चचेरे भाइयों ने न सिर्फ उसे प्रताड़ित किया, बल्कि जबरन मांग में सिंदूर भरने की धमकी भी दी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
सोमवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के सुसाइड नोट में चचेरे भाइयों द्वारा दी गई धमकियों का स्पष्ट उल्लेख मिला है। उसके पिता ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर पट्टीदारी में विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपियों ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अश्लील टिप्पणी भी की।
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है।
