Connect with us

गाजीपुर

चक फरीद गांव में पेयजल संकट, हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा चक फरीद में स्वच्छ जल पीने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार की योजनाओं के तहत लगने वाले हैंडपंप के बिगड़ जाने के बाद, उसकी मरम्मत न होने से समस्या और विकट हो गई है।

इस ग्राम सभा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वर्तमान ग्राम प्रधान कलावती देवी, प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम से ग्रामीणों ने मांग की है कि गुलाब बासफोर के दरवाजे पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया जाए ताकि कई दर्जन लोगों को पानी की सुविधा मिल सके।

Loading...

ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए गुलाब राम, छोटू बासफोर, शोमनाथ बासफोर, राजेंद्र बासफोर, माया देवी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद, सुरेंद्र, रोहित कुमार, हीरा चिंन्नू गोड़, नसरू बालबर, मुमताज, मुख्तार, अंसारी, हसनैन, अजहर, हसीना खातून, राम मूरत विश्वकर्मा, शिव मूरत, केशव वर्मा, अभिषेक, मनीष कुमार, सुरेंद्र मोदनवाल एवं अन्य ग्रामवासियों ने पानी के लिए जल्द से जल्द इंडिया मार्क हैंडपंप लगाने की मांग की है।

इस क्षेत्र में एक भी हैंडपंप न होने के कारण लोगों को पानी पीने में असुविधा हो रही है, जिसके कारण उन्हें अन्यत्र स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है और इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके दिनचर्या पर पड़ रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page