अपराध
चंदौली में तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी को लूटा
जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 34 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी को धक्का देकर गिरा दिया, फिर असलहा दिखाकर बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने डिग्गी में रखे 34 हजार रुपये लूटकर पहाड़पुर की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद एएसपी, सीओ, और बलुआ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। गाजीपुर निवासी मुकेश कुमार यादव ‘सत्या कैपिटल माइक्रो फाइनेंस’ लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को वाराणसी स्थित हेड ऑफिस से कलेक्शन के लिए मंगलवार को फील्ड में निकले थे। फुलवरिया गांव के पास बदमाशों ने अचानक हमला किया। घटना के बाद पीड़ित अपने साथी के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की।
