Connect with us

मऊ

घोसी में अज्ञात व्यक्ति ने कार में लगायी आग, सीसीटीवी में कैद

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां मोहम्मद अरशद की दरवाजे पर खड़ी कार को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है। अरशद ने जब कार से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था।

सुबह 11 बजे अरशद ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी कार को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक व्यक्ति को कार में आग लगाते हुए साफ देखा जा सकता है।

Loading...

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान की जा रही है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है, और लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page