Connect with us

वाराणसी

घर में घुसे चोर, परिजनों की दिलेरी से एक पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर (वाराणसी)। मंगलवार देर रात चौबेपुर क्षेत्र के पंडापुर (उगापुर) गांव में सुरेश यादव के घर चोरी के इरादे से घुसे तीन चोरों में से एक को परिजनों ने दबोच लिया। हालांकि, उसके दो साथी घर में रखे दो बाक्स लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि फरार चोरों के कब्जे वाले बाक्स में कीमती कपड़े, सोने की दो नथिया, चांदी की पायल और नगद 12 हजार रुपये रखे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए चोर की पहचान डुबकियां गांव निवासी युवक के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी युवक दो दिनों से घर से लापता था। उससे पूछताछ कर शेष चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page