Connect with us

पूर्वांचल

घरेलू कलह में दम्पति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

2 साल पहले हुई थी शादी

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव में रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। विवाद के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

मनिहा गोविंदपुर गांव निवासी अभिषेक दुबे और उनकी पत्नी मोनी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने स्थिति को समझते ही उन्हें तुरंत जौनपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मोनी को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका मोनी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

2 साल पहले हुई थी शादी
मोनी और अभिषेक की शादी दो साल पहले हुई थी। अभिषेक अपने शांत स्वभाव और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मिलनसार व्यक्ति हैं। उसके पिता राजेंद्र दुबे का निधन एक साल पहले हो चुका है। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

Advertisement

अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। लोग घटना के कारणों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही विवाद के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page