वायरल
ग्राम प्रधान, नितेश सिंह बीरु को मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए किया सम्मानित
गांव के विकास के लिए 35 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दी
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हन्डौर ग्राम के युवा ग्राम प्रधान नितेश सिंह बीरु ने ग्राम्य विकास की अवधारणा से इन्होंने गांव में विकास का खाका खींचा और काम करवाया जिसके बदौलत आज यह गांव जनपद ही नहीं वरन प्रदेश में जाना जाने लगा। ग्राम प्रधान ने गांव में पंचायत भवन एंव विद्यालय का कायाकल्प कराया। गांव में इन्टरलॉकिंग, खंडजा का निर्माण करवाया साथ ही स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय बनवाए, कूड़ादान, खाद गढ्ढा, मॉडल अमृत सरोवर आदि बनवाया जिसके बदौलत उन्हे जनपद में पहला स्थान मिला।
गांव में हुए विकास कार्य को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव के प्रधान को सम्मानित किया और गांव के विकास के लिए 35 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दी। इसी के मद्देनजर हन्डौर दुबान में ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर पर महाकाल महोत्सव में ग्राम प्रधान नितेश सिंह बीरु का सारस्वत अभिनंदन किया और बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र एंव महाकाल प्रभु के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात हुआ । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ढृढ़ इच्छा सच्ची एंव लगन के बदौलत ग्राम प्रधान ने गांव के विकास में चार-चांद लगा दिया । आज ग्राम हन्डौर में विकास की गंगा ही नहीं बल्कि विकास का संगम बह रहा है।

इसके पश्चात नेशनल मास्टर ट्रेनर एनआई आरडी पीआर भारत सरकार प्रभाकर सिंह, भानू सिंह जिला अध्यक्ष जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ एवं अन्नदाता किसान युनियन राष्ट्रीय महासचिव, समाजसेवी हरिकेश विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार रखते हुए ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम के दौरान महाकाल महोत्सव में गायक हरिकशन दीवाना की टीम ने समां बांध दिया ।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार द्विवेदी ने किया ।इस मौके पर समाज सेवी संजय शुक्ल, अरविंद दुबे , सन्तोष तिवारी,अनूप तिवारी,असफाक खान ,पवन शुक्ल, सागर सिंह, श्याम तिवारी, सत्यराज सरोज, संजय शुक्ल समाजसेवी, साहब शुक्ल,रज्जन तिवारी ,राजेश मिश्रा, गोविंद पाण्डेय,दयाशंकर गिरि, मो. कलीम, संतोष सिंह, अनिल सिंह आदि बहुत से समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे ।
