Connect with us

वाराणसी

गौर ग्राम की बेटी संघमित्रा को 18 लाख की स्कॉलरशिप, उच्च शिक्षा के लिए यूके रवाना

Published

on

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी चंद्रशेखर सिंह गौतम की पुत्री संघमित्रा ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शुक्रवार की रात वह बाबतपुर एयरपोर्ट से यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हुईं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (यूके) में मास्टर ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के लिए प्रवेश मिला है।

विश्वविद्यालय की ओर से संघमित्रा को 18 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है, जो भारत से चयनित मात्र 10 छात्रों को दी जाती है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गौतम संघमित्रा की सफलता पर किसान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्र, अखिलेश सिंह मास्टर, अशोक मिश्र, देवेश सिंह, उपेन्द्र सिंह अप्पू सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई  दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page