Connect with us

वाराणसी

गौतम लान की लापरवाही का चोर ने फ़ायदा उठाया,वैवाहिक कार्यक्रम से बैग उड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

लान में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर खामियां,सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड नदारद

Loading...

वाराणसी। थाना कैंट के खजूरी स्थित गौतम उपवन नामक लान में बृहस्पतिवार को चंदौली के जायसवाल परिवार का मेहंदी रस्म कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान लगभग सायं 4:00 बजे घर की मुखिया इंद्ररानी जायसवाल मंडप के पास अपना बैग लेकर बैठी थी।जिसमें लगभग 45 हजार नगद व कई एटीएम कार्ड और परिवार के आधार कार्ड थे,जिसे किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया।इस बाबत परिवार ने बैग की लान में काफी खोजबीन की और लान मालिक राजू सिंह से वार्ता की। बताया जाता है कि लान मालिक ने सहयोग की बजाय पीड़ित से दुर्व्यवहार किया।भुक्तभोगी परिवार बैग की खोजबीन करते हुए लान में भ्रमण कर रहा था,देखा कि परिसर में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं जो सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बहुत बड़ी चूक हैं।इस बाबत बैग की खोजबीन करते हुए परिवार लान के बाहर आसपास के क्षेत्रीय लोगों से बात की तो लोगों ने बताया कि इस लान में पहले भी काफी चोरियां हो चुकी है। जिसकी शिकायतें अभी तक मिल रही है।पीड़ित के पुत्र अजीत जायसवाल ने चोरी की तहरीर कैंट पुलिस को दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page