Connect with us

वाराणसी

गोवर्धन पूजा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Published

on

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

वाराणसी।गोवर्धन पूजा समिति द्वारा आज वाराणसी के हथुआ मार्केट से शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा लहुराबीर, कबीर चौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, मुकीमगंज होते हुए राजघाट स्थित गोवर्धन धाम जाकर समाप्त होगी जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ आजमगढ़ के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिरवार ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंजीनियर अशोक यादव गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, विनोद यादव, पप्पू यादव, गप्पू यादव, जंत्रलेश्वर यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa