Connect with us

गोरखपुर

गोला में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन दो किसानों से 110 कुंतल की खरीद

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। खाद्य विभाग के गोला स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर शनिवार से गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले दिन ग्राम भडसड़ा निवासी किसान अशोक कुमार तिवारी से 70 कुंतल गेहूं खरीदा गया। इस मौके पर अधिकारियों ने किसान का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इसी क्रम में गेहूं क्रय केंद्र परसिया मिश्र पर ग्राम खिरकिटा दुबे के किसान अमित दुबे से 40 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। पहले ही दिन कुल 110 कुंतल गेहूं की खरीद होने से किसानों में उत्साह देखा गया। एसएमआई गोला पवन कुमार ने बताया कि गोला ब्लॉक में इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए कुल आठ क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 3, पीसीएफ के 3 तथा पीसीयू के 2 केंद्र शामिल हैं।

Loading...

सभी केंद्रों पर खरीद से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने गेहूं की बिक्री नजदीकी क्रय केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार करें।

इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे, एआर कोऑपरेटिव नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page