Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में 1 अप्रैल को परिवहन निगम का रोजगार मेला, महिलाओं को मिलेगा अवसर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर क्षेत्र में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, सिविल लाइन गोरखपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस पहल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दायशंकर सिंह की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस रोजगार मेले के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक (कंडक्टर) पद पर अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड जैसे संगठनों से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाण पत्र भी आवश्यक होगा। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को शासनादेश के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती में एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट, एनएसएस तथा स्काउट-गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को विशेष लाभ दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज देकर मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया के तहत महिला अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होंगी, साथ ही मूल दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन मेले के दिन ही किया जाएगा। पारिश्रमिक किलोमीटर आधारित होगा, जिसमें 2.16 रुपये प्रति किमी निर्धारित किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page