Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,कई थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

Published

on

गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गठित जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त के क्रम में कई उपनिरीक्षक (ना0पु0) एवं निरीक्षकों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस आदेश को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में मजबूती और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक इत्यानन्द पाण्डेय को थानाध्यक्ष खोराबार से हटाकर थानाध्यक्ष गुलरिहा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से खोराबार थाने की कमान संभाल रहे शपाण्डेय को अब गुलरिहा जैसे संवेदनशील थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक श्री सुधांशु सिंह, जो अब तक चौकी प्रभारी रेलवे के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष के पद पर नई तैनाती दी गई है। यह बदलाव रेलवे क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। निरीक्षक  प्रभुदयाल सिंह को अतिरीक्त निरीक्षक अपराध थाना गुलरिहा से स्थानांतरित कर अतिरीक्त निरीक्षक अपराध थाना गगहा भेजा गया है। माना जा रहा है कि गगहा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अमित कुमार चौबे को थाना कैण्ट से हटाकर चौकी प्रभारी रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे रेलवे परिसर और यात्रियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह सभी तबादले पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नए तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को नियमित प्रक्रिया के तहत लिया गया सख्त लेकिन जरूरी फैसला बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक बदलाव संभव हैं। फिलहाल इस आदेश के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है, जिस पर आम जनता और पुलिस महकमे की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page