गोरखपुर
गोरखपुर : खजनी और पिपरौली ब्लाक में आठ और नौ अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला
ब्लॉक स्तर पर लगेगा रोजगार मेला, सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती तिथियां तय
गोरखपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह भर्ती अभियान 24 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर चलाया जाएगा।

भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। शिविर में सुरक्षा सैनिक (Security Guard) और सुरक्षा सुपरवाइजर (Supervisor) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता सुरक्षा सैनिक पद हेतु 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर अनिवार्य है।
भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी तथा आधार कार्ड की फोटोकॉपी लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की ट्रेनिंग के लिए लखनऊ स्थित ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 व 07 अप्रैल को खजनी और पिपरौली, 08 व 09 अप्रैल को उरुवा और बेलघाट, 10 व 11 अप्रैल को कौड़ीराम और बांसगांव, 13 व 14 अप्रैल को गगहा और बरहलगंज, 17 व 18 अप्रैल को गोला और चरगांवा तथा 20 व 21 अप्रैल को खोराबार और ब्रह्मपुर विकास खंडों में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।
जिला विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भर्ती शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी (मो. 9125973571) एवं शिवबक्स सिंह (मो. 9455609644) से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करें।
