Connect with us

गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में पार्षदों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नगर निगम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत पार्षद बनाए जाने के बाद नव-नियुक्त पार्षदों ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी लिया।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अवसर पर गोरखपुर नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों दुर्गेश बजाज, चंदन आर्या, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, रितेश सिंह बब्बू, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, अरविंद निषाद तथा श्रीमती ममता जायसवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading...

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं। पार्षदों ने कहा कि महाराज जी के ओजस्वी मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उनमें जनसेवा के प्रति नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page