वाराणसी
गोदौलिया चौराहे पर चला वाहन चेकिंग अभियान, आधा दर्जन वाहन सीज
Loading...
Loading...
वाराणसी| शहर में पिछले दिनों से चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को गोदौलिया चौराहे पर सुबह 11:00 बजे से अभियान चलाया गया। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के नेतृत्व में तीन सवारी और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज किया गया और दो दर्जन वाहनों का चालान किया गया वाहनों के कागजात की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही। अभियान के दौरान महिला स्कूटी सवारों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। चेकिंग अभियान में चौक और दशाश्वमेध थानो की पुलिस मौजूद रही|
Loading...
Continue Reading
