Connect with us

गोरखपुर

गैर इरादतन हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामदयाल यादव अपनी टीम के साथ थाना खजनी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 43/2026, धारा 105, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आकाश निषाद पुत्र रमेश निषाद निवासी ग्राम डोडो उर्फ डड़वा, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर है। उसे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

घटना के संबंध में बताया गया कि 13 फरवरी 2026 को अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी के भाई को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 16 फरवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खजनी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 43/2026, धारा 105, 352, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रामदयाल यादव तथा हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page