Connect with us

अपराध

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 49/2026 धारा 3(1)/2(बी)(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत वांछित अभियुक्त शिव प्रकाश अग्रहरि, कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि तथा कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास को गिरफ्तार किया।

तीनों अभियुक्त मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में थाना महुली पर मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रजनीश राय सहित हेड कांस्टेबल तबरेज अहमद, श्रीकांत यादव, मिथिलेश्वर चौधरी, कांस्टेबल बब्बल यादव, अभिषेक सिंह एवं महिला कांस्टेबल पूजा चौहान शामिल रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page