Connect with us

वाराणसी

गृह मंत्री के स्वागत को काशी तैयार, फूलों से सजेगा मार्ग; 11 स्थानों पर होगा अभिनंदन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जून को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं और उनके स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। भाजपा की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर शाह का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह सोमवार शाम 5 बजे बाबतपुर स्थित ‘लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ पर उतरेंगे, जहां से वे सीधे कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए रवाना होंगे और फिर नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए पूरे रास्ते को उत्सवमय बनाने की योजना है। रास्ते भर शंखनाद, ढोल-नगाड़े, डमरू दल और पुष्पवर्षा के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनाया जाएगा।

इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। बैठक में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Advertisement

भाजपा की इस व्यापक योजना और जोश के चलते शहर में उत्साह का माहौल है। शाह के स्वागत में काशी की सड़कों पर एक बार फिर संस्कृति, श्रद्धा और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page