Connect with us

वाराणसी

गृहमंत्री के दौरे को लेकर बैठक संपन्न, विधायक अवधेश सिंह ने संभाली कमान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर बड़ागांव स्थित जनसहयोग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

विधायक डॉ. सिंह ने आगमन से पहले सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनसहयोग से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने पर बल दिया। बैठक के दौरान स्थानीय संगठनात्मक मजबूती, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

Loading...

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री डॉ. जे पी दुबे, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, डॉ. अशोक गौतम, होशिला पांडेय, दीपक सिंह, रमेश पटेल, अजय पटेल, ग्राम प्रधान संजय पांडेय, संतोष सिंह, शशिकांत पटेल, दिलीप सिंह, राजू तिवारी और अतुल रावत बेलवां जैसे प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस समीक्षा बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में गृहमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और भाजपा संगठन इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page