Connect with us

गोरखपुर

गीडा की प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गीडा सेक्टर-13 स्थित एक वुड प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने घंटों तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिसके बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि फैक्ट्री में रखी लकड़ी के सुलगने के कारण अब भी धुआं निकल रहा है, जिस पर नजर रखने के लिए दमकल की टीम एहतियातन मौके पर तैनात है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से लगी हो सकती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page