Connect with us

गोरखपुर

गाड़ी हटाने के विवाद में दंपति पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...


गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासिनी मुन्नी खातून पत्नी मोहम्मद सुलेमान की तहरीर पर पुलिस ने असलम व अकरम पुत्र गण लाल मोहम्मद, शिब्बू पुत्र रजा और रसूल अहमद पुत्र सूफी निवासी ग्राम पंचायत कटसहरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
   
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासिनी मुन्नी खातून पत्नी मोहम्मद सुलेमान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 5 अप्रैल को सुबह दस बजे के करीब गाड़ी हटाने की बात को लेकर गांव के ही असलम व अकरम , शिब्बू और रसूल अहमद ने मुझे मुन्नी खातून और मेरे पति मोहम्मद सुलेमान को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए, और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल दम्पति को अस्पताल भिजवाया।
  
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page