गाजीपुर
गाजीपुर : 27 मई को दो ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का समय और मार्ग बदला
Loading...
Loading...
वाराणसी मंडल के गाजीपुर घाट खंड स्थित पुल संख्या 71बी की मरम्मत के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 27 मई को बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी (55131/32) और वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी (55140/39) रद्द रहेगी।
Loading...
26 मई की सूरत-छपरा विशेष गाड़ी (09065) तथा लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस (15054) का मार्ग औड़िहार-मऊ-बलिया कर दिया गया है। 27 मई को छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस (15159) और नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस (12562) 30-30 मिनट देरी से चलेंगी।
Continue Reading
