Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर में बनेंगे 11 पावर हाउस, सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

इन स्थानों पर बनेंगे पावर हाउस

गाजीपुर। यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। विद्युत निगम ने जिले में 11 नए पावर हाउस के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इन पावर हाउसों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रत्येक पावर हाउस के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे कुल प्रस्तावित लागत 33 करोड़ रुपये होगी।

केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत विभिन्न जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जिले में रिवैंप योजना के तहत 33/11 केवी के 11 नए पावर हाउस के निर्माण के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन पावर हाउसों के निर्माण से ओवरलोड फीडरों की समस्या समाप्त होगी, और फॉल्ट के मामलों में भी कमी आएगी।

इन स्थानों पर बनेंगे पावर हाउस –
फुल्ली, भतौरा, बौरी, बुजुर्गा, सिखड़ी, मौधिया/तुरना, देवचंदपुर, हसनपुर डगरा, महुआबाग, टाउनहाल और राजापुर में नए पावर हाउस स्थापित किए जाएंगे। यह प्रस्ताव एक माह पहले विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों और शासन को भेजा गया था।

विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि, “जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 5.20 लाख है। बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कई 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश नगर, पीरनगर, लोटन इमली, मुहम्मदाबाद ओल्ड, मुहम्मदाबाद तहसील, कुंडेसर, शहबाजकुली, कोटवा नरायनपुर, दुबिहा, करीमुद्दीनपुर, खैराबारी, और बाराचवर शामिल हैं।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page