Connect with us

गाजीपुर

गाँव की चौपाल से गूंजेगी अब शिक्षा की गूँज, ‘निपुण’ बनेगा प्रदेश : राजीव यादव

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। राज्य परियोजना के आदेशानुसार आज ब्लॉक संसाधन केंद्र देवकली के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के नेतृत्व में न्याय पंचायत सिरगिथा के कम्पोजिट विद्यालय कुसुमी खुर्द में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को जमीन पर उतारना और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जवाबदेह बनाना है।

आयोजित चौपाल में यह देखा गया कि शिक्षा अब केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी  राजीव यादव के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में अभिभावकों को विस्तार से बताया जा रहा है कि उनके बच्चे को किस कक्षा में कितना ज्ञान (Learning Outcome) होना चाहिए।

चौपाल में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई
डीबीटी (DBT) का सदुपयोग: अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि का उपयोग केवल बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्कूल बैग के लिए ही करें।

Advertisement

डिजिटल लर्निंग: ‘निपुण लक्ष्य ऐप’ के माध्यम से बच्चों के आकलन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जा रहा हैं तथा कार्यक्रम के दौरान उन छात्रों को ‘निपुण छात्र’ के रूप में सम्मानित किया गया, जिन्होंने बुनियादी भाषा और गणित के लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लिया है। साथ ही, उन अभिभावकों को भी मंच प्रदान किया गया जो अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजग हैं और नियमित रूप से शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) में हिस्सा लेते हैं।

खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली राजीव यादव ने बताया कि, “शिक्षा चौपाल एक ऐसा सेतु है जो विद्यालय और समाज के बीच की दूरी को कम करता है। जब तक अभिभावक अपने बच्चे की प्रगति में रुचि नहीं लेंगे, तब तक पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य कठिन है। हमारा प्रयास है कि हर न्याय पंचायत में ऐसी चौपालें आयोजित हों।” विद्यालय के निपुण बच्चों को कापी पेंसिल और रबर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page